तारिक़ खान
बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे सड़क पर बारिश के कारण चार और जगह दरारे आ गई है तथा दो पुलिया धंस गई है। बताते चले कि बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे की लम्बाई लगभग 79 किलोमीटर है। 20 से ज्यादा जगह कगार की मिट्टी कटकर बह गई। जिस लेन पर दरारें आई हैं, उसे रोककर दूसरी ओर से वाहनों को निकाला जा रहा है। एक्सप्रेसवे के जगह जगह खराब होने से गुणवत्ता पर सवाल उठने लगे हैं।मवई गांव से चित्रकूट की तरफ जाने पर एक्सप्रेसवे के किलोमीटर संख्या 41.6 पर स्थित पुलिया शनिवार को धंसी मिली। इससे एक्सप्रेसवे की दोनों तरफ सड़क पर दरारें आ गईं। लगभग तीन मीटर लंबाई में आधा फीट सड़क फटी है। इसी तरह 46.3 किलोमीटर पर बारिश से हाईवे किनारे की मिट्टी बह गई। इससे गहरे गड्ढे हो गए हैं।
कार्यदायी संस्था के अधिकारियों का कहना है कि आसपास के गांवों के लोग मवेशी चरने के लिए छोड़ देते हैं, वही सड़क पर आ जाते हैं। तेज बारिश की वजह से जगह जगह धंसे बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे की मरम्मत कराने के लिए यूपीडा ने 500 से अधिक मजदूर लगाए हैं। ये मजदूर कटान और सड़क के धंसे हिस्सों को ठीक करने में जुटे हैं। शनिवार देर शाम डीएम अवनीश राय और एसएसपी जयप्रकाश सिंह ने भी मरम्मत कार्य का जायजा लिया। 16 जुलाई को बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे का लोकार्पण हुआ था। बृहस्पतिवार रात से हुई तेज बारिश से एक्सप्रेसवे पर किलोमीटर संख्या 288 से 296 तक आठ किलोमीटर की दूरी में छह जगह कटान हो गया। किलोमीटर संख्या 284 पर एक जगह और किलोमीटर संख्या 286.5 से 286.7 तक 200 मीटर दूरी में चार बड़े कटान हुए थे। किलोमीटर संख्या 290 पर भी एक कटान हुआ है। किलोमीटर संख्या 288 पर सड़क भी धंस गई।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…