Others States

महाराष्ट्र में भारी बारिश और बाढ़: अब तक 99वे लोगो की मौत, महाराष्ट्र को तेलंगाना से जोड़ने वाली सड़क डूबी, लोगों को सुरक्षित निकालने के प्रयास जारी: सीएम शिंदे

आदिल अहमद

डेस्क: महाराष्ट्र में भारी बारिश के कारण देर रात चार लोगों की मौत हो गई। राज्य आपदा प्रबंधन के मुताबिक, बाढ़ और बारिश के कारण यहां अब तक 99 लोगों की मौत हो गई है। लोगों को सुरक्षित निकालने के लिए एनडीआरएफ की कुल 14 टीमें और 6 एसडीआरएफ को तैनात किया गया है। अब तक  7,963 लोगों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गया है।

महाराष्ट्र में भारी बारिश के कारण वर्धा नदी उफान पर है। इस कारण महाराष्ट्र और तेलंगाना को जोड़ने वाली सड़क जलमग्न हो गई है। चंद्रपुर शहर के कई हिस्सों में बाढ़ जैसे हालात हैं। भारी बारिश के चलते मुंबई की ओर जाने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग को बंद कर दिया गया है। नवसारी और वलसाड में बाढ़ में कई लोग फंस गए हैं। इन्हें सुरक्षित निकालने के लिए यहां एनडीआरएफ की टीमें तैनात की गई हैं। इसके अलावा डांग और कच्छ में भी भारी बारिश के चलते दो नेशनल हाईवे बंद किए गए हैं।

बताते चले कि महाराष्ट्र के पालघर, पुणे व सतारा में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इसके अलावा मौसम विभाग ने मुंबई, ठाणे, रायगढ़, रत्नागिरी, सिंधुदुर्ग, नासिक, कोल्हापुर, अकोला, अमरावती, भंडारा, बुलढाणा, चंद्रपुर, गढ़चिरौली, गोंदिया, नागपुर, वर्धा, वाशिम और यवतमाल में आज येलो अलर्ट जारी किया है।

महाराष्ट्र में बाढ़ के कारण कई लोग फंस गए हैं। मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने बताया कि बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों के लोगों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाने के प्रयास जारी हैं। मैं बारीकी से निगरानी कर रहा हूं। सभी अधिकारी मेरे संपर्क में हैं। सभी डीएम मैदान में हैं। हमारी सरकार लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है।

वही गुजरात में भारी बारिश और बाढ़ पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह लगातार नजर रखे हुए हैं। यह जानकारी गुजरात भाजपा अध्यक्ष सीआर पाटिल ने दी। उन्होंने बताया, वायु सेना के दो हेलीकॉप्टरों व एनडीआरएफ की टीम ने आज सुबह से रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया।

Banarasi

Share
Published by
Banarasi

Recent Posts