फारुख हुसैन
लखीमपुर खीरी: खीरी में सरकार के निर्देश पर डीएम महेंद्र बहादुर सिंह के मार्गदर्शन, डीपीओ संजय निगम के निर्देशन में मिशन शक्ति फेज-4 के तहत प्रेरक महिलाओं के सम्मान के लिए अनंता मेगा इवेंट का आयोजन हुआ, जिसमें 15 महिलाओं व बालिकाओं को सम्मानित किया। विभिन्न गतिविधियों व कार्यक्रमों का नियमित आयोजन किया जा रहा।
महिला कल्याण अधिकारी आर्य मित्रा बिस्ट व जिला समन्वयक निक्की गुप्ता ने मिलकर योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने सीएम कन्या सुमंगला योजना, सीएम बाल सेवा योजना, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, निराश्रित महिला पेंशन, पीएम केयर्स योजना सहित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की पात्रता, शर्तें एवं मिलने वाले लाभ की जानकारी दी। यदि किसी भी योजना के संबंध में कोई जानकारी प्राप्त करनी है तो वह किसी भी कार्य दिवस में कलेक्ट्रेट स्थित जिला प्रोबेशन कार्यालय में संपर्क कर सकते हैं।
कार्यशाला में वरिष्ठ परामर्शदाता डा0 पुष्पलता, डा0 अंजली वर्मा, श्रीमती राधिका सिंह, सिस्टर शिप्रा वर्मा, हॉस्पिटल क्वालिटी मैनेजर, महिला शक्ति केंद्र की टीम, हेल्प डेस्क मैनेजर सुष्मिता वर्मा समेत बड़ी संख्या में महिला व बालिकाएं शामिल हुई।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…