मो0 कुमैल
डेस्क: रांची से एक दिल दहला देने वाली दर्दनाक खबर सामने आई है। झारखंड की राजधानी रांची में पशु तस्करों ने संध्या टोपनो नाम की एक महिला सब-इंस्पेक्टर को वाहन चेकिंग के दौरान कुचलकर मार डाला। महिला टोपनो तुपुदाना ओपी के प्रभारी के पद पर तैनात थीं। आरोपी को गिरफ्तार कर वाहन सीज कर लिया गया है। रांची के एसएसपी ने इसकी जानकारी दी। घटना आज बुधवार की सुबह करीब तीन बजे की बताई जा रही है। घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर थाना प्रभारी समेत कई पुलिसकर्मी पहुंचकर दरोगा के शव को अपने कब्जे में ले लिया।
चेकिंग पोस्ट पर तैनात सब-इंस्पेक्टर संध्या टोपनो ने गाड़ी रुकने का इशारा किया, लेकिन चालक ने गाड़ी महिला दरोगा के ऊपर चढ़ा दिया और भागने लगा। जिससे महिला दरोगा गंभीर रूप से घायल हो गई फिर अस्पताल ले जाते वक्त उसकी मौत हो गई। वहीं घबराया हुआ गाड़ी चालक वाहन लेकर भागने लगा लेकिन गश्ती दल ने पीछा किया जिससे उसने पिकअप वैन की रफ्तार और बढ़ा दी। लेकिन अधिक रफ्तार होने के चलते पिकअप गाड़ी रिंग रोड में पलट गई। बताया जा रहा है कि गाड़ी से कई तस्कर कूदकर भाग गए। चालक पुलिस की गिरफ्त में है। अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…