Politics

राष्ट्रपति चुनाव: पूर्व पीएम मनमोहन सिंह व भाजपा सांसद हेमा मालिनी ने किया मतदान

आदिल अहमद

डेस्क: देश के 15वें राष्ट्रपति चुनाव हेतु मतदान सुबह से जारी है। मतदान प्रक्रिया में पीएम मोदी और सीएम योगी, अमित शाह, अनुराग ठाकुर, जेपीनड्डा, महाराष्ट्र के सीएम एकनाथ शिंदे, राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत तथा गुजरात के सीएम भूपेन्द्र पटेल ने गांधी नगर में अपना मतदान किया।

इसी क्रम में भारत के पूर्व प्रधानमंत्री और कांग्रेस सांसद मनमोहन सिंह ने संसद में भारत के राष्ट्रपति पद के लिए हो रहे चुनाव में वोट डाला तथा भाजपा सांसद हेमा मालिनी ने संसद में राष्ट्रपति चुनाव के लिए अपना वोट डाला। मतदान प्रक्रिया जारी है और 21 जुलाई को चुनाव का परिणाम आ जाएगा।

Banarasi

Recent Posts