National

राष्ट्रपति चुनाव: वोटो की गिनती के लिए खुला बक्सा, पहले सांसदों के वोट गिने जा रहे, द्रौपदी मुर्मू के पैतृक गांव में जश्न का माहौल

तारिक़ खान

डेस्क: देश के 15वें राष्ट्रपति के चुनाव के लिए वोटों की गिनती जारी है। एनडीए की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू की जीत लगभग तय मानी जा रही है। नतीजे शाम तक आने की संभावना है। मतगणना का कार्य उसी कमरा नंबर 63 में हो रही है जहां सांसदों के वोट डालने की व्यवस्था की गई थी। इसी कमरे को स्ट्रॉन्ग रूम में बदल कर मतपेटियां रखी गई हैं। यहां सुरक्षा की कड़ी व्यवस्था है। बताते चले कि वोटो की गिनती के लिए बक्सा खुला है।

राष्ट्रपति चुनाव में हुए मतदान में पहले सांसदों के वोट गिने जा रहे हैं। इस बीच भाजपा ने दावा किया है कि द्रौपदी मुर्मू की जीत पक्की है। साथ ही भाजपा नीत एनडीए को पूरा भरोसा है कि द्रौपदी मुर्मू ही विजय होंगी। भाजपा ने विजय जुलूस की भी तैयारियां शुरू कर दी हैं। इसके अलावा जीत के बाद भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा तीन किलोमीटर लंबा रोड शो करेंगे।

वही एनडीए के राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू के पैतृक गांव रायरंगपुर में लोग जश्न मना रहे हैं। गाव में जश्न की तैयारियां जोरो शोरो पर है। राष्ट्रपति चुनाव के लिए वोटों की गिनती जारी है।

Banarasi

Share
Published by
Banarasi

Recent Posts