तारिक़ खान
लखनऊ: लखनऊ में सरोजनीनगर के अमौसी स्थित चौधरी चरण सिंह इंटरनेशनल एअरपोर्ट पर आज कस्टम विभाग को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है जब एक यात्री की तलाशी लेने पर उसके पास से 10 एयरगन और आर्म्स एसेसरीज बरामद की गई है। तमाम एयरगन और आर्म्स एसेसरीज की कीमत लाखो की बताई जा रही है। कस्टम विभाग ने यात्री को कस्टडी में लेकर पूछताछ जारी कर दिया है। एयरगन और अन्य सामान को जब्त कर जांच के लिए भेजा है।
बताते चले कि यात्री के पास बरामद 10 एयरगन के वैध दस्तावेज या लाइसेंस नहीं मिला। बरामद सामान की कुल कीमत करीब 20 लाख 54 हजार रुपये है। ऐसे में कस्टम एक्ट, बैगेज रूल्स और आर्म्स रूल्स के तहत उसे गिरफ्तार कर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट आर्थिक अपराध के समक्ष प्रस्तुत किया गया है। वहीं आरोपी से पूछताछ की जा रही है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…