मो0 कुमैल
इटावा: यूपी के इटावा जिले में माँ बेटे के बीच हुए विवाद में बेटे के हाथो गोली चलने से माँ की मौत हो गई है। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। मामला इटावा जिले के बसरेहर का है जहाँ शराब के लिए रूपये मांग रहे बेटे का माँ से विवाद हो गया। माँ बेटे के बीच हुए विवाद में गुस्साए बेटे ने नशे में तमंचा निकला लिया। बड़े भाई ने रोकने की कोशिश की मगर इस बीच गोली चलने से मां की मौत हो गई। सूचना पर एसपी देहात सत्यपाल सिंह ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की। आरोपी मौके से फरार है।
इस दौरान बिजली न होने की वजह से मां, भाई मनोज और उसकी पत्नी-बच्चे छत पर थे। परिजनों के अनुसार, रात लगभग नौ बजे शिवप्रताप छत पर गया और मां से फिर रुपये मांगने लगा। मना करने पर वह झगड़ने लगा। भाई मनोज के बोलने पर तमंचा निकालकर लहराने लगा। परिजन उसे रोक रहे थे कि अचानक गोली चल गई, जो मां की पीठ में लग गई। इससे हड़कंप मच गया। आरोपी मौके से फरार हो गया, जबकि बड़ा भाई मां को सैफई लेकर गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…