उमेश गुप्ता
बिल्थरारोड(बलिया)। इण्टरनेट की दुनिया में बैंक खातों से धन उड़ाने के प्रतिदिन नये-नये तरीके सुनने को मिलने लगे हैं। साईवर अपराध की इस दुनिया में शुक्रवार को सुनिल कुमार नामक एक युवक के खाते में एक रुपये जमा कर उसके दो बैंक खातों से कुल 88 हजार रुपये उड़ाने में साइबर अपराधियों ने सफलता पा लिया है।
सुनील उसकी सहायता करने को तैयार हो गया और अपना गूगल पे नम्बर उसको देने को तैयार हो गया, जिसके बाद उसने सुनिल कुमार से गुगल-पे का नम्बर पूछा व उनके पंजाब नेशनल बैंक की शाखा फतेहपुर मण्डाव के खाता संख्या 2090000101105584 में एक रुपया भेज दिया। पैसा खाते में आते ही सुनिल कुमार के इस खाते से तत्काल पहले एक हजार रुपये गायब किया, फिर उसी खाते से दोबारा 10 हजार रुपये उड़ा दिये। इसके अलावा सुनिल कुमार के यूनियन बैंक शाखा बिल्थरारोड के खाता संख्या 676102010003279 से पहले 11 हजार रुपये फिर दो बार में 33 हजार रुपये प्रत्येक बार की दर से धन उड़ा दिये। इस प्रकार कुल 88 हजार रुपये साइवर अपराध के जरिये चोरी का मामला प्रकाश में आया है। पीड़ित ने आनलाईन साईवर सेल को शिकायत दर्ज कराने के साथ दोनों बैंको में भी लिखित शिकायत दर्ज करा दिया है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…