फारुख हुसैन
लखीमपुर(खीरी): लखीमपुर खीरी जिले में बीतें दिनों पड़ रही भीषण गर्मी से जनजीवन अस्त व्यस्त होता नजर आ रहा था। ऐसे में इंसान तो इंसान वन्यजीव भी तेज धूप और गर्मी से परेशान होते दिखाई दे रहे थे, लेकिन वही मौसम में बदलाव के चलते सावन की पहली बारिश से आम जनमानस को राहत मिलती दिखाई दी।
ऐसे में जहां भीषण गर्मी से राहत मिलते देख मनुष्य बारिश का आनंद लेते दिखाई दिए, तो वही इस हो रही तेज बारिश में जिले के तराई में मौजूद दुधवा टाइगर रिजर्व के जंगलों में भी भीषण गर्मी से राहत पाने के लिए वन्यजीव भी बारिश का जमकर लुत्फ उठाते दिखाई दिए।
कुछ ऐसा ही नज़ारा दुधवा टाइगर रिजर्व के जंगलों में दिखाई दिया, जहां हो रही बारिश में एक बाघों का जोड़ा बारिश के पानी में भीगकर मस्ती करता दिखाई दिया। बाघों का मस्ती करता यह वीडियो किसी वन कर्मी ने गश्त के दौरान अपने मोबाइल से बना कर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया, जो काफी तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो को लोग खासा पसंद कर रहे हैं।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…