फारुख हुसैन
लखीमपुर(खीरी): आज बुधवार को सीडीओ अनिल कुमार सिंह की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में सभी विभागों के आहरण वितरण अधिकारियों की टीडीएस, जीएसटी पर एक कार्यशाला आहूत हुई। बैठक का संचालन राज्य कर के सहायक आयुक्त अरुण यादव ने किया।
बैठक में सरकारी विभागों, संस्थानों, निकायों जो आपूर्ति सामानों पर टीडीएस कटौती (श्रोत पर कर की कटौती) के पश्चात जीएसटी पोर्टल पर रिर्टन जीएसटीआर-7 दाखिल करने के संबंध में जानकारी दी। प्रत्येक सरकारी विभाग जो आपूर्ति प्राप्त करते हैं, आपूर्ति के सापेक्ष देय भुगतान पर दो प्रतिशत टीडीएस कटौती अनिवार्य है। इसे विभाग/निकाय आहरण वितरण अधिकारी द्वारा कटौती किया जाना है।
टीडीएस कटौती बाद रिटर्न दाखिल करने पर इसकी सूचना व्यापारी व जीएसटी विभाग दोनों को हो जाती है। उपस्थित अधिकारियों के प्रश्नों का निराकरण राज्यकर के अफसरों ने किया। कार्यशाला में सभी डीडीओ को टीडीएस कटौती, जीएसटी में पंजीयन, रिटर्न की सभी जरूरी जानकारियां दी। डीडीओ के सभी सवाल जवाब का राज्य कर के अफसरों ने एक-एक करके उत्तर, जवाब दिए।
बैठक में एसटीओ आनंद कुमार, डिप्टी कमिश्नर, राज्य कर केके वर्मा, एमपी सिंह यादव, सहायक आयुक्त सुरेम कुमार, अरुण यादव, ललित उपाध्याय, राज्य कर निरीक्षक अरुण बाजपेई ने भी अपने सारगर्भित विचार रखें। बैठक में सभी विभागों के आहरण वितरण अधिकारी (डीडीओ) एवं लेखाकार मौजूद रहे।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…