ईदुल अमीन/आफताब फारुकी
डेस्क: हैदराबाद में किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म मामला जिसने देश को झकझोर कर रख दिया था में नामज़द 4 किशोर आरोपियों को स्थानीय अदालत ने ज़मानत दे दिया है और उनको रिहाई मिल गई है। बताते चले कि 28 मई को हैदराबाद के जुबली हिल्स इलाके में एक पार्टी के बाद घर लौट रही लड़की के साथ पांच युवकों ने कथित तौर पर सामूहिक बलात्कार किया था। लड़कों ने पीड़िता को घर छोड़ने की पेशकश की थी। जिसके बाद वे एक पेस्ट्री और कॉफी शॉप में गए, जहां से वे एक इनोवा में बैठक गए।
अधिकारियों ने इस बात की जानकारी देते हुए कहा कि विधायक के बेटे सहित चार आरोपियों को किशोर गृह से रिहा कर दिया गया है। इन सभी आरोपियों को हिरासत में लेने के बाद यहां रखा गया था। मंगलवार को पांचवें अतिरिक्त मुख्य मेट्रोपॉलिटन मजिस्ट्रेट सह किशोर न्याय बोर्ड द्वारा जमानत आदेश जारी किए गए।
बता दें कि 17 साल की लड़की से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में कुल छह लोगों को गिरफ्तार किया गया है। अधिकारियों ने कहा कि पांचवां नाबालिग आरोपी किशोर गृह में ही रहेगा क्योंकि उसने जमानत के लिए तेलंगाना उच्च न्यायालय का दरवाजा खटखटाया है। वहीं मामले के एक मात्र वयस्क आरोपी सादुद्दीन मलिक को चंचलगुडा जेल में रखा गया है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…