Crime

राजधानी दिल्ली में अज्ञात बदमाशो द्वारा अंधाधुंध फायरिंग, दो की मौत, एक गम्भीर रूप से घायल

आदिल अहमद

नई दिल्ली: दिल्ली में फायरिंग की वारदात लगातार सामने आ रही हैं। पुलिस की तमाम कोशिशों के बावजूद बेखौफ बदमाश अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहे हैं। ताजा मामला मुंडका थाना क्षेत्र का है। जहां बक्करवाला स्थित जेजे कॉलोनी क्षेत्र में अज्ञात व्यक्तियों द्वारा ताबड़तोड़ फायरिंग की गई। जिसमें दो लोगों की मौत हो गई, जबकि एक घायल बताया जा रहा है। पुलिस ने इस मामले में हत्या का मामला दर्ज कर घटना में मृत जोगेंद्र और मंगल के शव को कब्ज़े में लेकर पोस्टमॉर्टम हेतु संजय गांधी अस्पताल भेजा है।

बताया जा रहा है कि हमलावरों का चेहरे ढके हुए थे। वहीं आसपास मौजदू लोग कुछ समझ पाते, इससे पहले ही हमलावर फायरिंग कर फरार हो गए। पुलिस ने अज्ञात हमलावरों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। यह घटना दिल्ली के मुंडका थाना क्षेत्र के बक्करवाला इलाके की है। घटना सोमवार देर रात की है। बक्करवाला जेजे कॉलोनी में 2 अज्ञात लोगों ने फायरिंग की।

इस फायरिंग में जोगेंद्र, मंगल और मोहन को गोलियां लगीं। इन्हें तुरंत नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान जोगेंद्र और मंगल की मौत हो गई। वहीं मोहन लाल की स्थिति गंभीर बनी हुई है।

pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in

Recent Posts