आदिल अहमद
नई दिल्ली: अमेरिकी अखबार न्यूयॉर्क टाइम्स को दिखाते हुए दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा कि भारत के बारे में ऐसी खबर छपना अहम और गर्व की बात है। इस अखबार के पहले पन्ने पर छपने से ये जाहिर होता है कि मनीष सिसोदिया देश ही नहीं दुनिया के सबसे अच्छे शिक्षा मंत्री हैं। कुदरत और भगवान हमारे साथ है। ब्रह्मांड की सारी शक्तियां हमारी मदद कर रही हैं। अगर हम लोगों ने इन नेताओं के सहारे देश को छोड़ दिया तो हम बहुत पीछे रह जाएंगे।
उन्होंने कहा की आज मैं एक नंबर जारी कर रहा हूं। भारत को दुनिया का नंबर-एक देश बनाने की चाह रखने वाले नागरिक 9510001000 पर मिस कॉल करके इस मिशन से जुड़ें। सीएम ने कहा, अगर आप चाहते हैं कि विश्व के सभी प्रमुख अखबारों में भारत छाया रहे, इसके लिए देश के सभी 130 करोड़ नागरिकों से अपील है कि हमारे इस मिशन से जुड़ें। अड़चनें बहुत आएंगी लेकिन भारत अब रुकेगा नहीं। बताते चले की छापेमारी की सूचना के बाद उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के आवास के बाहर एकत्रित हुए आम आदमी पार्टी के विधायकों और कार्यकर्ताओं को पुलिस ने हिरासत में लिया है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…