आदिल अहमद
राजस्थान में आजादी के 75वें साल के मौके मनाया जाने वाला जश्न एक विद्यालय में नशे वाला जश्न हुआ। भले ही पुरे देश में 15 अगस्त को ड्राई डे था लेकिन इसके बाद भी इस विद्यालय में धड़ल्ले से लोग नशे का सेवन किये। हद तो तब हो गई जब यह सब कुछ किसी प्राइवेट स्कूल में नही बल्कि राजस्थान के एक सरकारी स्कूल में हुआ। नशा करने के लिए बैठे करीब एक दर्जन लोगों ने बताया जा रहा है कि 1 से 2 घंटे तक एक दूसरे की नशा करने के लिए मनुहार की। अब इसे पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
मामला बाड़मेर के गुडामालानी इलाके के रावली नाडी स्कूल का बाताया जा रहा है जहा सुबह स्वतंत्रता दिवस के कार्यक्रम का आयोजन हुआ था। इसमें बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। करीब 12:00 बजे के करीब अब कार्यक्रम पूरा हो गया तो करीब एक दर्जन ग्रामीण और जनप्रतिनिधि स्कूल के बरामदे में ही दरी बिछाकर बैठ गए। जिसके बाद उनके लिए अफीम परोसी गई। ग्रामीणों ने इस नशे को करने के लिए एक दूसरे को अफीम का सेवन करने के लिए मनुहार भी की। इस दौरान स्कूल में कुछ बच्चे भी नजर आए। वीडियो वायरल होने के बाद प्रशासन और शिक्षा विभाग हरकत में आया है।
हालांकि अभी तक कोई भी कार्यवाही नहीं हुई है शिक्षा विभाग की माने तो मामले में कल बच्चों के बयान होने के बाद ही पूरे मामले का पता चल पाएगा। इस पूरी घटना की 4 वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। जिनमें किसी में नशा करने की तो किसी में ब्याज पर पैसे की बात भी कही जा रही है। बताते चले कि राजस्थान में यह पहला मामला नहीं है जब किसी सरकारी स्कूल में इस तरीके से नशे की बात सामने आई हो। इससे पहले भी होली और दीपावली के बाद पुलिस थानों में ऐसे खुले में नशे करने का मामला सामने आ चुका है। बस फर्क इतना है कि सरकारी तंत्र का हिस्सा होने के चलते किसी पर भी कार्यवाही नहीं होती है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…