निसार शाहीन शाह
जम्मू कश्मीर: जम्मू कश्मीर से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। एक ही परिवार के 6 सदस्यों की मौत हो गई है। मामला जम्मू के सिदरा इलाके का है जहाँ एक ही परिवार के 6 सदस्य अपने आवास पर मृत पाए गए। खबर से इलाके में सनसनी फ़ैल गई है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची है। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि एक परिवार के 6 सदस्य बुधवार को यहां अपने घर पर संदिग्ध परिस्थितियों में मृत पाए गए हैं। मृतकों की पहचान सकीना बेगम, उनकी दो बेटियों नसीमा अख्तर और रुबीना बानो, बेटे जफर सलीम और दो रिश्तेदारों हबीबुल्ला के बेटे नूर-उल-हबीब और फारूक के बेटे सजाद अहमद के रूप में हुई है।
सिदरा इलाके में एक घर में दो शव, जबकि दूसरे घर में चार शव मिले हैं। पुलिस ने कहा कि शवों को यहां के सरकारी मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में भेज दिया गया है। पुलिस दल इलाके में पहुंच गए हैं। जांच शुरू कर दी गई है। मौत के कारणों का अभी पता नहीं चला है। एक अधिकारी ने बताया कि पोस्टमॉर्टम के बाद चीजें साफ हो जाएंगी।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…