मो0 कुमैल
आम आदमी पार्टी के नेता और दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया ने गुजरात के भावनगर में ‘शिक्षा और रोज़गार पर युवाओं के साथ संवाद” कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राज्य सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि यहां गुजरात में सरकारी स्कूल की हालत बहुत खराब है और किसी ने बताया कि कॉलेज का भी यही हाल है। अरविंद केजरीवाल जी ने युवाओं को रोजगार देने का काम किया है। गुजरात में नौकरियां तो है लेकिन देने वाले नहीं है।
AAP नेता ने कहा, “दिल्ली में 10 लाख प्राइवेट में और 2 लाख सरकारी क्षेत्र में सरकार की पहल के बाद नौकरी मिली। दिल्ली में युवाओं को खूब नौकरी मिल रही है मैं उम्मीद करता हूं गुजरात के लोगों को भी यही व्यवस्था मिले। आइए अब इस परंपरा को खत्म करें कि गुजरात में अब कोई पेपर लीक नहीं होगा और कोई वैकेंसी पर कुंडली मारकर नहीं है बैठेगा। आपका यह जो जोश है इसी की वजह से दिल्ली में मेरे ऊपर सीबीआई की रेड हो रही है। इस जोश रोकने के लिए शिकंजा केंद्र सरकार टाइप करते जा रहे हैं लेकिन मेरी गर्दन ईमानदारी की गर्दन है किसी शिकंजे में नहीं फंसेगी।”
सिसोदिया ने कहा, “ये जो तेजी से बढ़ता हुआ जोश है, यही दिल्ली में मेरे ऊपर सीबीआई का शिकंजा कसवा रहा है। इसी जोश की वजह से केंद्र को लग रहा है कि शिकंजा और टाइट करो लेकिन मैं दिल्ली से यह कहने आया हूं कि मेरी गर्दन की चिंता मत करना, यह ईमानदारी की गर्दन है।”
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…