तारिक खान
प्रयागराज। कुख्यात माफिया आईएस-227 गैंग का हिस्ट्रीशीटर अपराधी पूर्व सांसद बाहुबली अतीक अहमद की करीब 24 करोड़ की जमीन आज कुर्क की गई। अतीक की ये संपत्ति प्रयागराज बॉर्डर जिला कौशाम्बी में थी। एसएसपी प्रयागराज शैलेश कुमार पाण्डेय के निर्देश पर अपराधियो के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत एसपी नगर दिनेश सिंह एसडीएम सदर व एसडीएम कौशाम्बी व धूमनगंज प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार मौर्या थानाध्यक्ष पुरामुफ्ती उपेन्द्र प्रताप सिंह ने आज शुक्रवार को गाटा संख्या 1116 रकबा 1.4602 हेक्टेयर मौजा ग्राम रसूलाबाद उर्फ कोईलहा तहसील चायल कौशाम्बी की अचल सम्पत्ति संपत्ति को कुर्क करने की कार्रवाई की।
पुलिस ने जब्त जमीन पर नगाड़ा भी पिटवाया। लोगों को इस कार्रवाई की जानकारी दी। वही अतीक अहमद के विरुद्ध अलग अलग मामले को मिलाकर थाना धूमनगंज में लगभग 96 मुकदमे दर्ज है। इस दौरान मौके पर एसपी सिटी व एसडीएम के साथ भारी पुलिस फोर्स मौजूद रही।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…