ईदुल अमीन
लखनऊ: कांग्रेस इस समय बड़े झटके में है। बताते चले कि वरिष्ठ नेता गुलाम नबी आजाद ने पार्टी से इस्तीफ़ा दे दिया है। गुलाम नबी आज़ाद के सभी पदों से इस्तीफा देने के बाद कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। वह जम्मू कश्मीर में कांग्रेस का प्रमुख चेहरा थे।
उन्होंने शुक्रवार को कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता सहित अपने सभी पदों से इस्तीफा दे दिया। उन्होंने पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी पर गंभीर आरोप लगाते हुए उनके व्यवहार को बचकाना कहा। उन्होंने आरोप लगाया कि राहुल वरिष्ठ नेताओं से सलाह नहीं लेते हैं और पार्टी के ज्यादातर फैसले गार्ड व पीए लेते हैं।
गुलाम नबी आजाद के कांग्रेस छोड़ने पर यूपी के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य तंज कसते हुए कहा कि कुछ समय बाद वो दिन भी आएगा जब कांग्रेस में सिर्फ राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और सोनिया गांधी ही रह जाएंगे। उन्होंने कहा कि अब तक बहुत सारे लोग कांग्रेस छोड़ चुके हैं।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…