Ballia

ट्रेन की चपेट में आने से युवक की हुई मौत

उमेश गुप्ता

बिल्थरारोड(बलिया): उभांव थाना क्षेत्र के पास बीती रात रेलवे ट्रैक पर ट्रेन की चपेट में आकर युवक की मौत हो गई। सूचना पर रेलवे के जीआरपी उभाव थाने की पुलिस मौके पर पहुच गई। आसपास के लोगों से पूछताछ कर युवक की पहचान करने की कोशिश में लगी लेकिन पहचान नहीं हो सका‌। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

मिली जानकारी के अनुसार घटना उभाव थाना क्षेत्र के उभाव गांव के रेलवे लाइन टैंक पर वाराणसी से लखनऊ जाने वाली कृषक एक्सप्रेस चपेट में आने से एक युवक का शरीर दो भाग में बट गया। आसपास के लोगों ने देखा तो इसकी सूचना स्टेशन मास्टर को दी। सूचना पर रेलवे जीआरपी उभांव पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर मौजूद लोग एवं आसपास के लोगों की मदद से शव की शिनाख्त करने में जुट गए। लाख प्रयास के बाद भी शव का शिनाख्त नहीं हो पाया।

पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस शव के शिनाख्त के लिए सोशल मीडिया का भी सहारा ले रही है। अन्य थाना व चौकियों के आस-पास के गांव में फोटो भेज कर शिनाख्त करने के प्रयास करने में जुटी है। युवक का रंग सांवला है। उसने हाफ पैंट वह सफेद कलर का टीशर्ट पहना हुआ था।

Banarasi

Share
Published by
Banarasi

Recent Posts