ए0 जावेद
वाराणसी: तेज़ रफ़्तार बस ने आज रविवार की सुबह बाइक सवार को रौंद दिया. घटना वाराणसी के अंधरापुल का है जहाँ आज सुबह एक निजी बस ने बाइक सवार को रौंद दिया। हादसे में बाइक सवार का पैर फ्रैक्चर हो गया। चेतगंज पुलिस ने बस को कब्जे में लिया। बस का रजिस्ट्रेशन नंबर भी भ्रमित करने वाला निकला। पांडेयपुर के हुकुलगंज निवासी अरविंद गुप्ता (30) सुबह बाइक से कैंट की जा रहे थे। अंधरापुल स्थित कार शोरूम के पास पहुंचे कि पीछे से आई बस ने टक्कर मार दी।
पुलिस के कब्जे में जब बस पहुंची तो चालक ने रजिस्ट्रेशन नंबर को तुरंत दुरूस्त किया। इसे लेकर पीड़ितों ने पुलिस के समक्ष नाराजगी भी जाहिर की। पीड़ित अरविंद गुप्ता ने थाने में बस चालक के खिलाफ तहरीर दी है। हादसे के शिकार दर्द से कराहते हुए अरविंद गुप्ता ने कहा कि जाको राखो साइयां मार सके ना कोय…की पंक्तियां यहा सटीक बैठती है। जिस तरह से दुर्घटना हुआ, उसमें बचना नामुमकिन था। बस के अंदर घसीटते हुए दूरी तक गया था।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…