शाहीन बनारसी
वाराणसी: ज्ञानवापी मस्जिद प्रकरण में मस्जिद कमिटी की जानिब से अदालत में पक्ष रख रहे वाराणसी में दीवानी मामलो के वरिष्ठ अधिवक्ता अभय नाथ यादव का कल रात ह्रदयगति रुक जाने से निधन हो गया है। निधन की सुचना पर वाराणसी के संभ्रांत नागरिको में शोक की लहर दौड़ पड़ी है। अभय नाथ यादव ज्ञानवापी मस्जिद प्रकरण में मुस्लिम पक्ष की जानिब से ज़बरदस्त दलील रख रहे थे।
अधिवक्ता अभय नाथ यादव के निधन पर अधिवक्ता समाज में शोक की लहर है। सुबह से ही उनके आवास पर श्रधांजलि अर्पित करने वाली की भीड़ इकठ्ठा है। बताते चले कि अधिवक्ता अभय नाथ यादव ज्ञानवापी मस्जिद प्रकरण में मस्जिद के जानिब से अपना पक्ष रख रहे थे। उनके निधन पर अपना शोक सन्देश व्यक्त करते हुवे अंजुमन मसजिद इन्तेज़मियां कमिटी के सचिव एस0 एम0 यासीन ने कहा है कि वह एक नेक इन्सान थे और उनकी कमी कोई और नही पूरी कर सकता है। वही मुफ़्ती-ए-शहर मौलाना अब्दुल बातिन नोमानी ने अधिवक्ता अभय नाथ यादव के निधन पर अपना शोक व्यक्त करते हुवे कहा है कि वह एक इंसाफ पसत और नेक इन्सान थे। दुनिया में एक इन्साफ परस्त इंसान की कमी आज हो गई।
अधिवक्ता अभय नाथ यादव ने अभी पिछले माह 22 तारिख को ही अपनी बेटी का विवाह किया था। समाचार लिखे जाने तक अंतिम संस्कार हेतु उनकी पुत्री का इंतज़ार हो रहा है। श्रधांजलि देने वालो का ताँता अधिवक्ता अभय नाथ यादव के आवास पर लगा हुआ है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…