Crime

ब्रेकिंग न्यूज़: एक और हत्या से थर्राया प्रयागराज, मृत महिला के बगल में सोई थी मासूम बेटी, ना आई उसे एक खरोंच

तारिक़ खान संग शाहीन बनारसी

प्रयागराज: यूपी के प्रयागराज में हुई एक और हत्या से पूरा प्रयागराज थर्राया है। यमुनापार के कोरांव इलाके में सोते समय महिला की धारदार हथियार से गला रेतकर मौत के घाट उतारा गया। वहीं बगल में सो रही उसकी डेढ़ वर्षीय बेटी को खरोंच तक नहीं आई। सुबह जानकारी होने पर पुलिस के आला अधिकारी भी पहुंच गए हैं। जांच-पड़ताल के साथ ही हत्‍यारों का सुराग लगाने के लिए फारेंसिक व डाग स्‍क्‍वायड टीम प्रयास कर रही है।

घटना के सम्बन्ध में मिली जानकारी के अनुसार जिस महिला की हत्‍या हुई है उसका नाम शबाना बेगम था। वह मीरजापुर जिले की निवासी थी। लगभग दो वर्ष पूर्व उसकी शादी प्रयागराज जिले में कोरांव थाना क्षेत्र के बड़ोखर के रहने वाले मोहम्‍मद नौशाद अली से हुई थी। शुक्रवार की रात वह अपनी डेढ़ वर्षीय मासूम बेटी के साथ सो रही थी। रात में किसी समय हत्‍यारे वहां पहुंचे और धारदार हथियार से गला रेतकर उसकी हत्‍या कर दी।

घटना की जानकारी लोगों को शनिवार की सुबह हुई। ग्रामीणों ने रक्‍तरंजित महिला का शव देखा तो भीड़ जुट गई। इसी बीच सूचना पाकर वहां कोरांव थाना प्रभारी धीरेंद्र सिंह फोर्स के साथ पहुंचे। कुछ बाद ही मेजा सीओ अमिता सिंह मौके पर पहुंचीं। जांच पड़ताल और लोगों से पूछताछ के बाद पुलिस ने शव को कब्‍जे में लिया। शबाना बानो के बगल में उसकी डेढ़ वर्षीय मासूम बेटी सो रही थी। हत्‍यारों ने शबाना की तो हत्‍या कर दी लेकिन उसकी मासूम बेटी को छुआ तक नहीं। सुबह लोगों ने देखा कि उसके कपड़ों में खून लगा था। हत्‍या किसने और क्‍यों की अभी यह रहस्‍य बना हुआ है। पुलिस बारीकी से जांच-पड़ताल कर रही है।

Banarasi

Share
Published by
Banarasi

Recent Posts