तारिक़ खान
डेस्क: भोपाल में स्वास्थ्य विभाग के क्लर्क हीरो केसवानी के घर आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ की छापेमारी में 80 लाख नगद सहित 4 करोड़ की चल और अचल संपत्तियों के मिलने की जानकारी हासिल हो रही है। छापे के बाद 54 वर्षीय हीरो केसवानी ने फिनायल पी लिया है। जिससे उसको उल्टियां शुरू हो गई और उसको इलाज हेतु हमीदिया अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहां उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि क्लर्क हीरो केसवानी सतपुड़ा भवन में पदस्थ है। आय से अधिक संपत्ति की शिकायत पर EOW ने कोर्ट से ऑर्डर लेने के बाद उसके घर पर छापा मारा है।
भोपाल ईओडब्ल्यू के पुलिस अधीक्षक राजेश मिश्रा ने समाचार एजेंसी भाषा को बताया, ‘‘आय से अधिक संपत्ति की शिकायत पर वरिष्ठ लिपिक हीरो केसवानी के आवास पर छापा मारा गया है।” उन्होंने कहा कि छापे की कार्रवाई फिलहाल जारी है इसलिए कुल कितनी संपत्ति का खुलासा हुआ है इसका मूल्यांकन कार्रवाई समाप्त होने के बाद किया जा सकेगा। उन्होंने बताया कि सुबह केसवानी ने छापे के कार्रवाई का विरोध करते हुए दल के सदस्यों के साथ हाथापाई की और बाद में घर में रखा फिनाइल जैसा द्रव पी लिया। इसके बाद उल्टी होने पर उसे शासकीय हमीदिया अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया है। राजेश मिश्रा ने कहा कि शुरुआती तौर जांच में लिपिक के घर से कुल चार करोड़ रुपये से अधिक की चल-अचल संपत्ति होने का अनुमान है। ईओडब्ल्यू अधिकारी ने कहा कि केसवानी का एक पेंटहाउस वाला आवासीय घर और उसमें महंगा सजावटी सामान भी पाया गया। इस मकान की कीमत लगभग डेढ़ करोड़ रुपये है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…