Ballia

वृक्ष गंगा अभियान के तहत किया गया पौधरोपण, बोले मोहन मद्धेशिया पेड़ पौधे धरती को दिए गए अनुपम उपहार है

उमेश गुप्ता

बिल्थरारोड(बलिया): शांतिकुंज हरिद्वार के तत्वावधान में चल रहे वृक्ष गंगा अभियान के तहत बुधवार को जननायक चंद्रशेखर उद्यान में पौधरोपण किया गया। इस अभियान के जनपद प्रभारी मोहन प्रसाद मद्धेशिया ने कहा कि वृक्षों का हमारे जीवन में बहुत ही महत्वपूर्ण योगदान है। इनके बिना जीवन संभव नहीं है।

प्रकृति की तरफ से धरती पर मानवता को दिया गया ये सबसे अनमोल उपहार है जिसका हमें आभारी होना चाहिए तथा इसको सम्मान देने के साथ ही मानवता की भलाई के लिए संरक्षित करना चाहिए। लालचंद शर्मा, जय बहादुर मद्धेशिया, मास्टर दीलीप वर्मा, प्रशांत कुमार सिंह, सोनू मद्धेशिया आदि उपस्थित थे।

Banarasi

Share
Published by
Banarasi

Recent Posts