उमेश गुप्ता
बिल्थरारोड(बलिया): बासपा सरकार में 10 वर्ष पूर्व बने आसरा आवास का आवंटन 42 लाभार्थियों को बुधवार को तहसील सभागार में जिलाधिकारी सौम्या अग्रवाल की मौजूदगी में चाबी वितरण किया गया। मुख्य अतिथि सलेमपुर सांसद रविन्द्र कुशवाहा और जिलाधिकारी सौम्या अग्रवाल के हाथ आवास की चाभी व प्रमाण पत्र मिलते ही पात्रों के चेहरे खुशी से खिलखिला उठे। ज्ञात हो कि 2 वर्ष पूर्व में आवास आवंटन के नाम पर आवास में रह रहे लोगो को खाली करा दिया गया था। गरीब आवास आवंटन न होने से खुले आसमान के नीचे निराश्रित के रूप में रात गुजार रहे थे।
इस मौके पर जिलाधिकारी सौम्या अग्रवाल और सांसद रविन्द्र कुशवाहा ने संयुक्त रूप से कहा कि सरकार की योजनाओं का लाभ हर घर पहुँचाना हम लोगो का कर्तव्य है। सरकार सबका साथ सबका विकास के तर्क पर आमजन के लिए कम कर रही है। सरकार का लक्ष्य है। कि गरीब असहाय निर्धन व्यक्तियों घर हर लाभ पहुंचाया जाए जिससे समाज के गरीब असहाय निर्धन व्यक्ति के चेहरे पर मुस्कान लाया जा सके।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…