ईदुल अमीन
वाराणसी: प्रदेश में बाढ़ अपने अपने कहर को बरपा कर रही है। बाढ़ प्रभावित क्षेत्रो में सरकार के द्वारा इमदाद भी लगातार किया जा रहा है। मगर सिर्फ यही काफी नही है। शहर में कई ऐसी इलाके है जहा शासन प्रशासन और समाजसेवी संस्थाओं द्वारा की जा रही सहायता नही पहुच पा रही है। बाढ़ से प्रभावित हुवे इन इलाकों में लोगो की मजबूरी भी है कि वह अपने आशियाँ जो पानी में डूबा है को छोड़ कर कही नही जा पा रहे है। क्योकि आपदा के इस समय में भी चोर अपना हाथ साफ़ करने से बाज़ नही आते है। ऐसे ही इलाको में से एक इलाका है सालारपुर स्थित पंजाबी अस्पताल के थोडा पहले चमेलिया।
बहरहाल, वाराणसी के बाढ़ प्रभावित क्षेत्र सालारपुर के चमेलिया बस्ती में आज PNN24 न्यूज़ द्वारा मदद का हाथ बढाते हुवे अपने टीम सहित बाढ़ पीड़ित इस इलाके में राशन किट का वितरण किया गया। हमारे इस सहयोग में सबसे बड़ी सहायता ज़रूरतमंद लोगो को चिन्हित करने में विशाल ठाकुर, ज्योति ठाकुर और लक्ष्मी सहानी ने किया। तस्वीर में आपको जो हमारे प्रधान सम्पादक के साथ दिखाई दे रही है ये हमारी सहयोगी थी। इन लोगो ने उन लोगो को चिन्हित किया जिनको राशन की आवश्यकता थी।
हम लक्ष्मी, विशाल, ज्योति के आभारी है जिन्होंने बिना किसी स्वार्थ के हमारा सहयोग किया और घुटने तक के पानी में जाकर उन ज़रुरतमंद को तक राशन की किट पहुचाई जहा तक हम नही पहुच पा रहे थे। हमारे संपादक तारिक आज़मी ने हमसे उनकी तस्वीरो को लेने से मना कर दिया जिनको इमदाद दिया जा रहा था। लगभग 50 बाढ़ पीड़ित परिवार के पास तक राशन की किट पहुचाई गई। जिसके बाद हमारी टीम ने लक्ष्मी जी के द्वारा बनाई गई शानदार चाय पिया।
आज राशन वितरण में प्रधान संपादक तारिक आज़मी के साथ ए0 जावेद, अनुराग, सलीम, ईदुल अमीन, करन कुमार, फरीद आलम, फुल मुहम्मद लड्डू, अजीत शर्मा, गोपाल, साजिद, तस्लीम शामिल थे। हमारी टीम के द्वारा यह कार्य आगे भी जारी रहेगा। हम समाजसेवियों से आह्वाहन करते है कि उन क्षेत्रो पर भी नज़र दौडाए जहा इमदाद नहीं पहुच पा रही है। साथ ही अल्लाह के दरबार में दुआ करते है कि जल्द से जल्द इस मुश्किल हालात को हल करे।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…