उमेश गुप्ता
बिल्थरारोड(बलिया)। क्षेत्र के कड़सर से चन्दाडीह होते हुए करनी चट्टी तक लगभग 3 किलोमीटर तक तथा चन्दाडीह से बहुता चक उपाध्याय तक सड़क पूरी तरह गढ्ढे में तब्दील होने से जलभराव के कारण पूरी सड़क तालाब में तब्दील हो गयी है। जिससे उस रास्ते से होकर जाने वाले राहगीरों और दो पहिया वाहन चालकों को दुष्वारियों का सामना करना पड़ रहा है।
सड़क पर गड्ढे हों जाने से बारिश का पानी सड़क पर भरने से सबसे अधिक समस्या स्कूल जाने वाले बच्चों और राहगीरों को हो रही है। जिससे मोहल्ले में मच्छरों का प्रकोप भी बढ़ गया है। और दुर्गंध के चलते आना जाना भी दूभर हो गया है। संक्रामक रोगों के फैलने की आशंका प्रबल हो गयी है। क्षेत्रीय लोगो ने समाचार के माध्यम से जिलाधिकारी का ध्यान आकृष्ट कराते हुए तुरन्त बनवाने का मांग किया है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…