ए0 जावेद
वाराणसी: वाराणसी के पुलिस कमिश्नर ए सतीश गणेश के निर्देशन पर वाराणसी पुलिस वारंटियो के खिलाफ सख्त कदम उठा रही है। इस क्रम में एसीपी दशाश्वमेघ के निर्देशन में दालमंडी चौकी इंचार्ज अजय कुमार को आज लगातार दुसरे दिन वारंटी अभियुक्त के खिलाफ सफलता हाथ लगी है जब वारंटी सलाम को बुलानाला के पास से हिरासत में ले लिया। गिरफ्तार वारंटी वर्ष 2016 में दर्ज एक अपहरण के एक अभियोग में अदालत के द्वारा वांछित था और अदालत ने उसके खिलाफ एनबीडब्लू जारी किया था।
गिरफ्तार वारंटी अब्दुल सलाम पर अदालत ने 2016 में हुवे एक अपहरण के प्रकरण में गिरफ़्तारी वारंट जारी किया था। सलाम दालमंडी के पत्थरगलिया निवासी सत्तार का बेटा है। 45 वर्षीया सलाम के खिलाफ एनबीडब्लू मु0नं0 159/17 सरकार बनाम अब्दुल हमीद वगै0 धारा 363/366/120बी/504/506 भादवि अ0सं0 49/16 थाना चौक वाराणसी में जारी हुआ था। पुलिस ने मामले में विधिक कार्यवाही कर वारंटी को अदालत में पेश कर दिया है। समाचार लिखे जाने तक मामले में अदालत विचार कर रही है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…