निसार शाहीन शाह
जम्मू कश्मीर: जम्मू-कश्मीर के पूर्व विधायक और कांग्रेस नेता अशोक शर्मा ने शनिवार को पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी को पत्र लिखकर पार्टी से इस्तीफा दे दिया। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के ‘विचार विभाग’ के राष्ट्रीय समन्वयक और प्रदेश कार्यकारी समिति के एक सदस्य शर्मा ने कहा कि उन्होंने ‘मौजूदा स्थिति और अपरिहार्य परिस्थितियों’ के कारण यह ‘कष्टकारी’ निर्णय लिया। इसके पहले एक पूर्व उप मुख्यमंत्री, आठ पूर्व मंत्रियों, एक पूर्व सांसद, नौ विधायकों और बड़ी संख्या में पंचायती राज संस्थान के सदस्यों, नगर निगम पार्षदों और जम्मू-कश्मीर के अन्य जमीनी नेताओं समेत कई कांग्रेस नेता इस्तीफा देकर गुलाम नबी आजाद खेमे में शामिल हो चुके हैं।
वही प्रदेश कांग्रेस समिति में पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं का पूर्व मुख्यमंत्री गुलाम नबी आजाद के समर्थन में इस्तीफे देने का सिलसिला थम नहीं रहा है। बताते चले कि आगामी दिनों में अन्य जिलों से भी आजाद के समर्थन में इस्तीफे आने की आशंका है। जानकरी के मुताबिक इस्तीफा देने वाले अधिकांश नेता और पदाधिकारी जम्मू में 4 सितंबर को हो रही आजाद की जनसभा में शिरकत करेंगे।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…