फारुख हुसैन
लखीमपुर(खीरी): डीएम महेंद्र बहादुर सिंह की अध्यक्षता में मंगलवार को कलेक्ट्रेट में जिला उद्योग बंधु समिति की बैठक आयोजित हुई, जिसमें उद्यमियों की उठाई समस्याओं के समाधान पर गहन मंथन हुआ। बैठक की अध्यक्षता करते हुए डीएम ने कहा कि उद्यमियों की समस्याओं का निस्तारण करना शासन की शीर्ष प्राथमिकता है। समस्याओं के तत्परतापूर्वक निदान से उद्यमियों में प्रशासन के प्रति विश्वास बढ़ता है। व्यापारियों द्वारा उठाई समस्याओं के निदान के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया। डीएम ने निवेश मित्र पोर्टल पर लंबित आवेदनों के संदर्भ में संबंधित विभागों से पूछताछ कर कारण जाना एवं जल्द ही निस्तारण के निर्देश दिए। उद्यमियों अपनी समस्या के संबंध में प्रशासन को जानकारी देकर निदान करा सकते हैं।
बैठक की शुरुआत में उपायुक्त (उद्योग) संजय सिंह गत बैठक में लिए गए निर्णय की अद्यतन प्रगति बताई। राज्य कर के उपायुक्त ललित उपाध्याय, अरुण यादव ने ट्रान वन के संबंध में अद्यतन स्थिति बताते हुए पंजीयन बढ़ाए जाने हेतु चल रहे अभियान की जानकारी दी। बैठक में उपायुक्त उद्योग संजय सिंह, एक्सईएन विद्युत, एलडीएम अजय कुमार पांडेय, डीएसओ अंजनी कुमार सिंह, एएलसी डॉ0 महेश कुमार पांडेय, ईओ संजय कुमार, उपायुक्त राज्य कर ललित कुमार उपाध्याय, अरुण यादव सहित काफी संख्या में उद्यमी व उद्यमी संगठनों के प्रतिनिधि बड़ी संख्या में मौजूद रहे।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…