National

दिल्ली के शराब नीति मामले में ईडी का बड़ा एक्शन, देशभर में 40 जगहों पर रेड जारी

तारिक़ खान

दिल्ली की शराब नीति में हुए घोटाले को लेकर ईडी ने आज शुक्रवार को बड़ा एक्शन लिया है। ईडी इस वक्त दिल्ली और तेलंगाना समेत देशभर में 40 जगहों पर छापेमारी कर रही है। बताते चले कि पंजाब, तेलंगाना, नेल्लोर और दिल्ली एनसीआर में रेड चल रही है। इसके अलावा हैदराबाद में 20 जगह पर रेड चल रही है। दिल्ली आबकारी नीति मामले में ED की कई राज्यों में करीब 40 लोकेशन पर रेड चल रही है।

गौरतलब हो कि इससे पहले 6 सितंबर को भी ईडी ने देशभर में कई जगहों पर रेड की थी। ईडी ने दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरु, लखनऊ और गुरुग्राम सहित कई जगहों पर छापेमारी की थी। बीजेपी ने दिल्ली में आम आदमी पार्टी की सरकार पर नई शराब नीति के जरिए घोटाले का आरोप लगाए हैं।

एक अधिकारी ने बताया कि ईडी ने दिल्ली की आबकारी नीति में कथित अनियमितताओं से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले की जांच के सिलसिले में करीब 40 ठिकानों पर छापेमारे की। बीजेपी का आरोप है कि दिल्ली की अरविंद केजरीवाल सरकार ने शराब माफिया के करोड़ों रुपये माफ किए हैं। दिल्ली सरकार के इस कदम से राजस्व का घाटा हुआ है।

गौरतलब है कि इस वक्त ईडी देशभर में उन लोगों के ठिकानों पर रेड कर रही है जो दिल्ली की नई शराब नीति को बनाने में कहीं ना कहीं शामिल हैं या फिर जिनको नई आबकारी नीति से फायदा पहुंचा। बीजेपी ने आरोप लगाया है कि दिल्ली की आप सरकार ने शराब माफिया के 144 करोड़ रुपये माफ किए हैं।

दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया पर आरोप है कि शराब कारोबारियों को कथित तौर पर 30 करोड़ रुपये की छूट दी गई। लाइसेंस धारकों को कथित तौर पर उनकी इच्छा के अनुसार एक्सटेंशन दिया गया था। आबकारी नियमों का उल्लंघन कर शराब नीति के नियम बनाए गए।

Banarasi

Share
Published by
Banarasi

Recent Posts