आदिल अहमद
नोएडा: उत्तर प्रदेश के नोएडा से एक शख्स की संदिग्ध मौत का मामला सामने आया है। नोएडा के सेक्टर 93 की एक सोसाइटी में एक युवक की 9वीं मंजिल से गिरकर मौत हो गई है। घटना ग्रैंड ओमेक्स सोसाइटी की है। पुलिस के अनुसार यह घटना गुरुवार शाम करीब साढ़े पांच बचे हुई है। घटना का यह वीडियो सोसाइटी में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया है। पुलिस ने मृतक युवक की पहचान 42 वर्षीय श्रीनिधि मूर्ति के रूप में की गई है। मौत के कारणों का अभी तक पता नहीं चल सका है। पुलिस फिलहाल इस पूरे मामले की जांच कर रही है।
सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई और शव को कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि गिरने से मौत हुईं है या सुसाइट इसकी जांच की जा रही है। नोएडा सेंट्रल के एडीसीपी साद मियां का कहना है कि मृतक की पहचान श्रीनिधि मूर्ति पुत्र वासुदेवा मूर्ति उम्र करीब 42 वर्ष निवासी थाने महाराष्ट्र के रुप मे हुई है श्रीनिधि मूर्ति 6 सितंबर मुंबई से नोएडा आया था। मूर्ति एचसीएल में काम करता था और ग्रैंड ओमेक्स सोसाइटी में फ्लोरेंस सी टावर में 9 वीं मंजिल पर कमरा नंबर 902 में किराए पर अकेले रहता था।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…