फारुख हुसैन
लखीमपुर(खीरी): गुरुवार की शाम सूबे के लोक निर्माण मंत्री, प्रभारी मंत्री जितिन प्रसाद, कौशल विकास राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कपिल देव अग्रवाल व संसदीय कार्य, चिकित्सा शिक्षा राज्यमंत्री मयंकेश्वर शरण सिंह के साथ दो दिवसीय जनपद भ्रमण के लिए जनपद खीरी पहुंचे, जहां डीएम महेंद्र बहादुर सिंह, एसपी संजीव सुमन ने पुष्पगुच्छ देकर मंत्री समूह का स्वागत किया।
प्रभारी मंत्री जितिन प्रसाद ने कहा कि सौभाग्य है कि मंत्री समूह को खीरी आने का अवसर मिला है। आज यहां जन प्रतिनिधियों, आम कार्यकर्ताओं जनमानस से संवाद हुआ है। सभी से समस्याएं व सुझाव लिए गए है। शुक्रवार को प्रशासनिक बैठक की जाएगी, जिसमें केंद्र व प्रदेश सरकार की महत्वकांक्षी योजनाओं के क्रियान्वयन पर चर्चा करते हुए समीक्षा की जाएगी। यदि कहीं कोई कमी व ढिलाई मिलती है तो सख्त कार्रवाई की जाएगी। सरकार जनकल्याण के लिए संकल्पबद्ध होकर काम कर रही है। विभिन्न मंडलों में मंत्री समूह के दौरे, रात्रि प्रवास के साथ-साथ योजनाओं की समीक्षा एवं औचक निरीक्षण किए जा रहे हैं।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…