मो0 कुमैल
कानपुर: पांच साल की मासूम बच्ची के साथ युवक ने दुष्कर्म किया। घटना कानपुर में चौबेपुर के एक गाव की है जहाँ शुक्रवार की शाम घर के पास खेल रही पांच साल की बच्ची को पास ही सुनसान बगीचे में ले जाकर गांव के एक युवक ने दुष्कर्म किया। वारदात को अंजाम देने के बाद बच्ची को वहीं छोड़कर भाग गया। बच्ची के पिता ने थाने में घटना की तहरीर दी है।
उसके रोने की आवाज सुनकर आसपास मौजूद लोगों ने पहुंचे और बच्ची का हाल देख उन्हें घटना की जानकारी दी। बच्ची की हालत बिगड़ने पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। वहां से डॉक्टरों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। उधर, थानाध्यक्ष जगदीश पांडेय ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी अरविंद नाथ को गिरफ्तार कर लिया गया है। पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराया गया है। पुलिस रिपोर्ट का इन्तिज़ार कर रही है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…