शाहीन बनारसी
डेस्क: प्रदेश में बिना मौसम के हो रही बरसात अब जी का जंजाल बनती जा रही है। पिछले 24 घंटे से हो रही मुसलाधार बारिश ने अब तक 17 लोगो की जान ले लिया है। कही मुसलाधार बारिश और कही रुक रुक कर होती तेज़ बरसात ने जीवन मुहाल कर रखा है। जिन जिन शहरों में बरसात हो रही है उन शहरों में ज़िन्दगी की रफ़्तार धीरी कर रखा है। बारिश के कारण विभिन्न जिलों में हुए हादसों में 24 घंटों में 17 लोगों की मौत हो चुकी है। लखनऊ में शुक्रवार तड़के एक निर्माणाधीन मकान की दीवार गिरने से नौ लोगों की मौत हो गई वहीं उन्नाव में भी एक कच्चे मकान की छत ढहने से एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई, जिनमें दो भाई और एक बहन हैं।
बारिश के कारण प्रदेश के हर बड़े शहर में जलभराव की समस्या हो गई है। स्कूल और कार्यालयों में कार्य प्रभावित हुआ है। गोरखपुर में घरों के अंदर पानी चल रहा है। पानी में सोफा, कुर्सी, बेड, फ्रिज सब आधे डूबे हुए हैं। लोगों को ना घर में ना बाहर कोई ठिकाना नहीं है। जिलों का प्रशासन बार-बार लोगों से बिना जरूरी काम के बाहर नहीं निकलने का आह्वान कर रहा है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…