तारिक़ खान/ रेहान अहमद
प्रयागराज। प्रयागराज के हटिया पुलिस चौकी के पास मकान का जर्जर छज्जा तेज बारिश के दौरान गिर गया। जिससे उसके नीचे खड़े लगभग एक दर्जन से अधिक लोग मलबे में दब गए। इस घटना में कई घायल है और उनमे कुछ की हालत गम्भीर भी बताया जा रहा है। मिल रहे समाचारों के अनुसार चार लोगो की मौत भी इस घटना में हुई है। 6 लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस और एसडीआरएफ की टीम बचाव कार्य में जुटी हुई है।
इन सबके बीच एक बार फिर पुराने भवनों को लेकर स्थानीय प्रशासन का ढुलमुल रवैया चर्चा का विषय बन चूका है। अगर गौर से देखे तो प्रयागराज जनपद के पुराने इलाकों को देखे तो काफी भवन ऐसे है जो विवादों के कारण आज भी ढांचे के तौर पर खड़े है। भवन विवादों के कारण जर्जर स्थिति में है और कभी भी धराशाही हो सकते है। अगर गौर करे तो पुराने शहर में लगभग 150 के करीब ऐसे भवन है जिनकी जर्जर होने की फाइल सिटी मजिस्ट्रेट और नगर निगम में लंबित पड़ी है। आज जिस प्रकार की दुर्घटना हुई उसके बाद अब सवाल उठता है कि क्या इन फाइलो पर कोई कार्यवाही अब शुरू होगी। या फिर कुछ और समय प्रशासन इंतज़ार करेगा।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…