आदिल अहमद
नई दिल्ली: 17 सितंबर (भाषा) दिल्ली वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष अमानतुल्ला खान की गिरफ्तारी पर प्रतिक्रिया देते हुए दिल्ली के उप-मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने शनिवार को आरोप लगाया कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा), आम आदमी पार्टी (आप) के नेताओं को तोड़ने के लिए “आपरेशन लोटस” को जारी रखे हुए है।
सिसोदिया ने ट्वीट किया, “पहले इन्होंने सत्येंद्र जैन को गिरफ्तार किया, पर कोर्ट में उनके खिलाफ कोई सबूत नहीं है। इन्होंने मेरे घर पर रेड डाली। कुछ नहीं मिला। फिर कैलाश गहलोत के खिलाफ एक फर्जी जांच शुरू की, और अब अमानतुल्लाह खान को गिरफ्तार किया है। आप के हरेक नेता को तोड़ने के लिए ऑपरेशन लोटस जारी है।“
इससे पहले “आप” नेताओं ने आरोप लगाया था कि भाजपा दिल्ली की अरविंद केजरीवाल सरकार को पदच्युत करने के लिए उसके विधायकों को खरीदने की कोशिश कर रही है और उन्हें 20-20 करोड़ रुपये की पेशकश कर रही है। दिल्ली के मुख्यमंत्री ने यहां तक पिछले महीने विधानसभा में विश्वासमत भी पेश किया था ताकि साबित कर सके कि “आप” के विधायक उनके साथ हैं। उन्होंने जोर देकर कहा था कि “ऑपरेशन लोटस” दिल्ली में असफल है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…