रेहान अहमद
मिर्ज़ापुर: डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य आज शुक्रवार को मिर्ज़ापुर पहुंचे। डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार धार्मिक पर्यटन केंद्रों का विकास कर रही है। काशी, अयोध्या के बाद मां विन्ध्यवासिनी धाम कॉरीडोर का निर्माण किया जा रहा है। निर्माण कार्य प्रगति पर है। केशव प्रसाद मौर्य ने शुक्रवार को मां विंध्यवासिनी में दर्शन पूजन किया। उन्होंने कहा कि निर्माण का कार्य जैसे-जैसे आगे बढ़ रहा है। वैसे-वैसे भक्तों की भीड़ बढ़ रही है। सरकार का प्रयास सभी तीर्थ स्थलों का विकास है।
उन्होंने कहा कि प्रदेश शासन की मंशा के अनुसार हर जिले में एक अभ्युदय कोचिंग खोली गई है ताकि बच्चों को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने के लिए किसी बड़े जिले का मुंह ना देखना पड़े। जहां पर उनको जाने में परेशानी होती थी अथवा आर्थिक परेशानी के चलते वे नहीं जा पाते थे। शासन ने विद्यार्थियों की समस्या को समझते हुए अभ्युदय कोचिंग की व्यवस्था की है। अब युवा कठिन परिश्रम करके अपने लक्ष्य को हासिल करें। सरकार उनकी हर संभव सहायता करने के लिए तत्पर है। अभ्युदय कोचिंग में लाइब्रेरी, हॉस्टल व अन्य सभी सुविधाओं की व्यवस्था की जाएगी।
उन्होंने कहा कि मंडलायुक्त इस संबंध में बच्चों से जानकारी लेकर शासन को प्रेषित करें। मंडलायुक्त योगेश्वर राम मिश्र ने उप मुख्यमंत्री को कोचिंग की सफलता के बारे में जानकारी दी। इस अवसर पर नगर विधायक रत्नाकर मिश्र, विधायक डॉ विनोद बिंद, जिलाधिकारी प्रवीण कुमार लक्षकार, पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार मिश्रा थे। इसके पूर्व इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य राजेंद्र तिवारी ने उप मुख्यमंत्री का बुके देकर स्वागत किया।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…