संजय ठाकुर
मऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज गुरुवार को मऊ जनपद के लिए 203 करोड़ की परियोजनाओं के सौगात के साथ मऊ पहुचे. उन्होंने जनपद को 203 करोड़ की परियोजना सौगात स्वरुप दिया. सीएम योगी ने मऊ को 203 करोड़ की परियजोनाओं की सौगात देते हुवे कहा कि मऊ में मेडिकल कालेज बनाया जाएगा। इसके लिए यहां के प्रशासन को जमीन के लिए निर्देश दिया गया है। पड़ोसी जिले बलिया में भी मेडिकल कॉलेज बनेगा। बंद पड़ी यहां की स्वदेशी काटन मिल और परदहां की काटन मिल के लिए औद्योगिक विकास परिषद को कार्ययोजना बनाने के लिए कहा गया है।
उन्होंन्र कहा कि निवेश के लिए लोग आगे आयें, आधा पैसा सरकार देगी। सीएम योगी ने कहा कि प्रदेश ने अर्थव्यवस्था में स्थान बनाया हमरी प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में डबल इंजन कि सरकार है। पीएम मोदी के प्रयास से आज दुनिया में भारत का नाम हो रहा है। आज देश अपनी आजादी के अमृत महोत्सव को पूरा कर रहा है। साथ ही 75 वर्ष की इस यात्रा ने आज भारत की अर्थव्यवस्था को दुनिया की 5वीं अर्थव्यवस्था बना दिया है।
सीएम योगी ने इस दौरान कलक्ट्रेट के प्रागंण में सभा को संबोधित करते हुए एक बार फिर माफियाओं को ललकारा। बिना किसी का नाम लिए कहा कि माफियाओं और इनके खानदान से पाई-पाई वसूलेंगे। ये लोग विकास कार्यों में सबसे बड़े बाधक हैं। सीएम योगी के निशाने पर माफिया मुख्तार अंसारी और उसका परिवार था। आपको बता दें कि मऊ सदर सीट से लगातार माफिया मुख्तार अंसारी विधायक बनते रहे हैं। इस बार मुख्तार की जगह बेटा अब्बास अंसारी मऊ सदर के विधायक है। गैंगस्टर एक्ट में पहले से मुख्तार अंसारी और उनके परिवार की अरबों की संपत्ति कुर्क हो चुकी है। करोड़ों की संपत्ति पर सीएम योगी को बुलडोजर चल चुका है। मुख्तार के गैंग पर हो रही कार्रवाई की निगरानी खुद सीएम योगी की नजर है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…