मो0 सलीम
वाराणसी: वाराणसी के लोहता थाना क्षेत्र के चांदपुर-लोहता मार्ग पर स्थित वाराणसी पब्लिक स्कूल के सामने एक कार सवार ने एक्टिवा और 2 सायकल सवार लोगो को जबरदस्त टक्कर मार दिया। टक्कर में तीनो बुरी तरह घायल हो गए है। टक्कर के बाद कार अनियंत्रित होकर एक पेड़ से टकरा गई। समाचार लिखे जाने तक मौके पर पहुची पुलिस घायलों को उपचार हेतु अस्पताल भेजने की तैयारी कर रही है। कार चालक मौके से फरार हो गया है।
घटना की सुचना स्थानीय लोगो ने पुलिस को प्रदान किया। सुचना मिलने पर मौके पर पहुची पुलिस ने सभी 4 घायलों को अस्पाल इलाज हेतु भेजा। जहा से दो गम्भीर रूप से घायल लोगो को ट्रामा सेंटर इलाज हेतु भेजा गया है। गम्भीर रूप से घायल सायकल सवार जंसा निवासी रमेश कुमार (40) पुत्र छन्नू लाल तथा पूरण कुमार पुत्र गोसे हालत अति गम्भीर बताया जा रहा है, जिन्हें ट्रामा सेंटर रिफर किया गया है। वही एक अन्य घायल एक्टिवा सवार लोहता बड़ी मस्जिद निवासी मुस्तकीम (37) पुत्र मोहम्मद दींन का इलाज निजी अस्पताल में चल रहा है।
अक्सर होता है यही एक्सीडेंट, फिर भी नहीं देता विभाग ध्यान
इलाके के लोगो की आने तो इसी स्थान पर अक्सर ही दुर्घटना हुआ करती है। इसी स्थान पर कई लोग सड़क दुर्घटना में काल के गाल में समां चुके है। मगर फिर भी विभाग इसके ऊपर ध्यान नही देता है। स्थानीय नागरिको का कहना है कि कई बार यहाँ ब्रेकर बनाने की मांग के बावजूद भी अभी तक यहाँ ब्रेकर नही बना है। समतल सड़क अक्सर दुर्घटना का कारण बनती है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…