तारिक खान
डेस्क: हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में एक पर्यटक वाहन खाई में गिरने से IIT वाराणसी के तीन छात्रों सहित 10 पर्यटकों की मौत हो गई। स्थानीय अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी है। कुल्लू के पुलिस अधीक्षक (एसपी) गुरदेव सिंह ने कहा, ” घटना में 10 लोगों की मौत हो गई है और 10 अन्य घायल हो गए हैं। पांच घायलों को कुल्लू के जोनल अस्पताल में रेफर कर दिया गया है और पांच का स्थानीय अस्पताल के बंजार में इलाज चल रहा है।” बंजार अनुमंडल के घियाघी में रविवार रात हुए इस हादसे में दस अन्य लोग घायल हो गए।
वहीं, इस घटना पर प्रदेश के सीएम जयराम ठाकुर और केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने शोक जताया है। सीएम ने ट्वीट कर लिखा, ‘जिला कुल्लू में हुए दर्दनाक सड़क हादसे में 7 लोगों की मृत्यु वाली खबर सुनकर बहुत दुःखी हूं। ईश्वर दिवंगत आत्माओं को शांति व शोकग्रस्त परिवारजनों को संबल प्रदान करें। घायलों को स्वास्थ्य लाभ शीघ्र प्राप्त हो, ईश्वर से ऐसी प्रार्थना करता हूं।’
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…