मो0 सलीम
वाराणसी: वाराणसी ग्रामीण पुलिस के लोहता थाना क्षेत्र स्थित अनंतपुर ग्राम के रिंग रोड के पास शनिवार को मिले अज्ञात युवती के शव को लोहता पुलिस ने न सिर्फ पहचान दिलाया है, बल्कि उसके क़त्ल का इंसाफ दिलाने में भी पहला कदम उठाया है। इस ब्लाइंड मर्डर में हत्या की गुत्थी को सुलझाते हुवे पुलिस ने हत्यारोपी राजकुमार यादव को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस घटना में प्रयुक्त ऑटो और मृतका का मोबाइल फोन अभियुक्त के कब्ज़े से बरामद कर लिया है।
इसके बाद पुलिस ने दौरान विवेचना कई सीसीटीवी कैमरों की निगरानी करते हुवे मामले में साक्ष्य इकठ्ठा करना शुरू किया और आज मंगलवार को मुखबिर की सूचना पर अभियुक्त राजकुमार यादव पुत्र स्व0 कन्हैला लाल निवासी मीरापुर बसही थाना शिवपुर जनपद वाराणसी को धमरिया पुल के पास से मय आटो UP-65-ET-2699 के साथ गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त राजकुमार यादव के पास से पुलिस ने मृतका का मोबाइल फोन भी बरामद किया है। जिसके आधार पर मुक़दमे में आईपीसी 404 की बढोत्तरी की गयी।
घटना के सम्बन्ध में अभियुक्त राजकुमार यादव ने बतया कि वह मिर्ज़ापुर जनपद का मूल निवासी है तथा यहाँ मीरपुर में किराय के मकान में रहता है। उसकी शादी पायल विश्वकर्मा से 10 वर्ष पूर्व हुई थी। जिसमे मेरे ससुराल वाले मुझे जीविकोपार्जन हेतु आटो खरीद कर दिये थे। शादी के थोड़े समय बाद ही मेरी जान पहचान अर्चना पटेल से हो गयी, जिसका उसके पति से विवाद होने के कारण वह माइके में ही रहती थी। इस बीच दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ गयी थी राजकुमार अपनी सारी कमाई उस पर खर्च करने लगा था।
घटना के सम्बन्ध में अभियुक्त ने बताया कि कुछ दिन मृतका ने अपनी बहन के इलाज हेतु 40 हजार रुपया माँगा था और कहा था कि अगर पैसा नही दोगे तो मै तुम्हे छोड़ दूंगी। उसकी इस हरकत से परेशान होकर दिनांक 23/09/2022 को उसे तुलसी बिहार कालोनी में बुलाया तथा अपने आटो मे ही बीयर पिलाया। जब वह काफी नशे मे हो गयी तब उसी के दुपट्टे से उसकी हत्या कर दिया। हत्या करने के बाद वह लाश को अपनी ऑटो से लेकर तुलसी बिहार कालोनी से शिवपुर से परमानन्दपुर होते हुए हरहुआ से रिंगरोड़ से ग्राम अनन्तपुर मे सर्विस लेन के किनारे अर्चना के शव को फेक दिया था। इस दरमियान उसने मृतका का मोबाइल अपने पास रख लिया।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक लोहता राजेश त्रिपाठी, उ0नि0 सुनील कुमार यादव, हरिकेश सिंह, मनीष सिंह, संदीप कुमार सिंह, सलमान खान, हे0का0 सत्यप्रकाश, का0 आदित्य कुमार शामिल थे। पुलिस ने अग्रिम विधिक कार्यवाही करते हुवे अभियुक्त को अदालत में पेश किया जहा से अदालत ने न्यायिक अभिरक्षा में उसको जेल भेज दिया है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…