मो0 सलीम
वाराणसी: पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (पीएफआई) के दो सदस्यों रिजवान और शाहिद को एनआईए और एटीएस की संयुक्त कार्यवाही में आज शनिवार सुबह वाराणसी के कज्जाकपुरा रेलवे क्रॉसिंग के पास से गिरफ्तार कर लिया गया. गिरफ्तार अभियुक्त आदमपुर क्षेत्र स्थित आलमपुर निवासी शाहिद और जैतपुरा के कच्चीबाग़ निवासी रिजवान पर ज्ञानवापी प्रकरण में दंगे भड़काने की साजिश और फंड जुटाने, देश विरोधी कृत्य समेत अन्य कई बड़े आरोप हैं।
दोनों के कब्जे से दस्तावेजी दो किताबें और अन्य इलेक्ट्रानिक डिवाइस बरामद हुए। अभी तक की जांच में यह सामने आया है कि दोनों आरोपी साड़ी बनाने के कारोबार से जुड़े हैं. पुलिस ने आरोपियों की सात दिन की पुलिस कस्टडी रिमांड के लिए प्रार्थना पत्र दिया। पुलिस का कहना था कि उन्हें आरोपियों के घर की तलाशी लेनी है। उनके सहयोगियों के बारे में पूछताछ करनी है। उनके फंड कलेक्शन के श्रोतों की जानकारी करनी है।
अदालत में पुलिस व सरकार का पक्ष सहायक अभियोजन अधिकारी वंदना पाठक ने रखा। पूरे समय पुलिस टीम त्रिलोचन त्रिपाठी के नेतृत्व में मुस्तैद रही। दोनों आरोपियों के चेहरे काले कपड़े से ढंके थे। मामले की सुनवाई 26 सितंबर को होगी। पुलिस कस्टडी रिमांड का आवेदन विवेचक सहायक पुलिस अधीक्षक त्रिलोचन त्रिपाठी ने दिया है. प्राथिमिकी एटीएस के भारतभूषण तिवारी ने दर्ज कराया था।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…