Crime

प्रयागराज: रामलीला में सीता स्वयम्वर में धनुष टूटते ही युवक करने लगा हर्ष फायरिंग, वीडियो हुआ वायरल, देखे वायरल वीडियो

तारिक खान

प्रयागराज: प्रयागराज जनपद के सोशल मीडिया पर हर्ष फायरिंग का वीडियो आज वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में साफ़ देखा जा सकता है कि मंच पर चल रही रामलीला के दरमियान एक युवक हाथो में असलहा लेकर हर्ष फायरिंग करता है। एक एक करके युवक द्वारा इस वीडियो में कुल तीन फायर दनादन झोके गये है।

मामला प्रयागराज जनपद के नैनी थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है। वायरल वीडियो में दावा किया जा रहा है कि वीडियो पीएसी कालोनी में स्थित रामलीला ग्राउंड में चल रही रामलीला का है। जहा सीता स्वयंवर में जैसे ही धनुष टूटता ई एक युवक हर फायरिंग करता है। वीडियो में साफ साफ़ दिखाई दे रहा है कि युवक ने एक नही बल्कि तीन फायर झोके है। वीडियो में फायरिंग करने वाला युवक कौन है अभी इसकी जानकारी उपलब्ध नही हो पाई है।

इस सम्बन्ध में इस्पेक्टर नैनी ने हमसे फोन पर बात करते हुवे बताया कि वीडियो ऐसा वायरल हुआ है। वीडियो में हर्ष फायरिंग करता हुआ युवक दिखाई दे रहा है। मामले में युवक के शिनाख्त की कोशिश हो रही है। वायरल वीडियो का संज्ञान है। जाँच चल रही है। जल्द ही निष्कर्ष पर पंहुचा जायेगा।

वही सोशल मीडिया पर जमकर वीडियो वायरल हो रहा है। पुलिस मामले में जानकारी इकठ्ठा कर रही है। वही वीडियो कब का है और इसकी सत्यता क्या है इसकी PNN24 न्यूज़ पुष्टि नही करता है।

pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in

Recent Posts