Entertainment

मशहूर कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव का निधन, AIIMS में लिया आखरी सांस

तारिक़ खान

उत्तर प्रदेश के लाल और मशहूर कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव का आज निधन हो गया है। उनकें मृत्य की पुष्टि समाचार एजेंसी ANI ने किया है। वह 58 वर्ष के थे और पिछले करीब डेढ़ महीने से अस्पताल में भर्ती थे। आज सुबह उन्होंने अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान में अंतिम सांस ली।

एक महीने से अधिक समय पहले दिल का दौरा पड़ने के कारण अस्पताल में भर्ती कराए गए थे। लोकप्रिय हास्य कलाकार और अभिनेता राजू श्रीवास्तव लंबे समय से  जीवन रक्षक प्रणाली (वेंटिलेटर) पर थे। श्रीवास्तव को 10 अगस्त को दिल्ली के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में भर्ती करवाया गया था और उसी दिन उनकी एंजियोप्लास्टी हुई थी।

राजू श्रीवास्तव, 1980 के दशक के अंत से मनोरंजन जगत में सक्रिय रहे। उन्हें 2005 में स्टैंड-अप कॉमेडी शो ‘द ग्रेट इंडियन लाफ्टर चैलेंज’ के पहले सीजन में भाग लेने के बाद काफी लोकप्रियता मिली थी। उन्होंने ‘मैंने प्यार किया’, ‘बाजीगर’, ‘बॉम्बे टू गोवा’ (रीमेक) और ‘आमदनी अठन्नी खर्चा रुपैया’ जैसी फिल्मों में अभिनय किया था। श्रीवास्तव उत्तर प्रदेश फिल्म विकास परिषद के अध्यक्ष भी थे।

pnn24.in

Recent Posts

भाजपा की तुलना तालिबान से करने पर बसपा के राष्ट्रीय संयोजक आकाश आनंद पर दर्ज हुई ऍफ़आईआर

शफी उस्मानी डेस्क: बहुजन समाज पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक आकाश आनंद पर उत्तर प्रदेश के…

12 mins ago

गज़ा में संघर्ष विराम मुद्दे पर इस्राइली सरकार के मंत्रियो में हुआ दो फाड़, हमास ने जारी किया दो बंधको का वीडियो

मो0 कुमेल डेस्क: ग़ज़ा में संघर्ष विराम और बंधकों की रिहाई के लिए समझौते को…

43 mins ago

ड्रामा-ए-इश्क, सेक्स और फिर ब्लैकमेलिंग बनी रेशमा के खौफनाक क़त्ल की वजह, जाने कैसे आया राशिद पुलिस की पकड़ में

तारिक आज़मी डेस्क: बेशक इश्क खुबसूरत होता है। मगर इश्क अगर ड्रामा-ए-इश्क बने तो खतरनाक…

1 day ago