तारिक आज़मी
डेस्क: ऑनलाइन शापिंग पर अक्सर धोखाधडी की बाते सामने आती रहती है। एक से बढ़कर एक घटनाओं ने ऑनलाइन शापिंग कंपनियों के कार्यो पर सवालिया निशाँन लगाये है। मगर इस बार एक ऐसी घटना आई जहा उपभोक्ता ने अपनी सूझ बुझ को दिखाया और एक बड़े धोखे से बच गया। अन्यथा मंगवाया था कुछ और धोखाधडी के कारण उसको मिलता कुछ और है।
मामला बिहार का है जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। बताया जाता है कि बिहार के एक जिले में एक युवक ने ऑनलाइन शापिंग के माध्यम से एक ड्रोन मंगवाया था। ड्रोन की डिलेवरी देने के लिए जब डिलेवरी बॉय आया तो युवक को पैकेट पर कुछ शक हुआ। उसने पूरा वीडियो रिकार्ड करते हुवे डिलेवरी बॉय से ही उक्त पैकेट को खोलने का आग्रह किया और डिलेवरी बॉय ने जैसे ही पैकेट खोला आसपास खड़े लोग भी हैरान रह गये।
वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि युवक ने नम्रता के साथ डिलेवरी बॉय से पैकेट खोलने को कहा। डिलेवरी बॉय ने पैकेट खोलना चालू किया। पैकेट के अन्दर से एक पार्सल और निकलता है। पार्सल को खोलने पर अन्दर आलू निकलता है। जिसको देख कर आसपास खड़े लोग सभी हैरान रह जाते है। यह वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है और इस पर लोग काफी रोचक कमेन्ट भी पास कर रहे है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…