तौसीफ अहमद
सीतापुर: पेट्रोलिंग कर रही एक पुलिस जीप को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दिया। घटना सीतापुर जिले के थाना अटरिया इलाके का है जहाँ एक पुलिस जीप पेट्रोलिंग कर रही थी, इसी दरमियान अज्ञात वाहन ने जीप को टक्कर मार दिया। हादसे में एक दरोगा की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं तीन सिपाही गंभीर रूप से घायल हो गए। उनका इलाज लगातार जारी है।
हादसे में दरोगा शफीक अहमद की मौके पर ही मौत हो गई। घटना को अंजाम देने के बाद वाहन चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने घायलों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया जहां पर डॉक्टरों ने दरोगा को मृत घोषित कर दिया। वहीं, घायलों का इलाज लगातार जारी है।
सीओ सिधौली यादवेंद्र यादव ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। वाहन की तलाश की जा रही है। घटना के बाद से एक पुलिस टीम लगातार क्षेत्र में लगे कैमरो की सीसीटीवी फुटेज खंगालने में जुटी हुई है। आशंका जताई जा रही है टक्कर मारने वाला वाहन काफी तेज रफ्तार में था जिसके चलते यह हादसा हुआ है।
घटना होने के बाद लखनऊ आईजी रेंज लक्ष्मी सिंह और एसपी घुले सुशील चंद्रभान अस्पताल में घायलों का हाल जानने पहुंचीं। उन्होंने बताया कि सभी घायलों का इलाज किया जा रहा है।वहीं, वाहन चालक की भी तलाश की जा रही है जिसे जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…