शाहीन बनारसी(इनपुट-साहिल खान)
आगरा: बीती रात चार साल के मासूम बच्चे की गोली मारकर हत्या कर दिया गया। मामला आगरा के एत्माद्दौला क्षेत्र के शंभू नगर का है जहाँ पर चार साल के मासूम की अपहरण करने के बाद हत्या कर दिया गया। हत्या करने के बाद हत्यारोपी बच्चे के घर पहुंचा और अनजान बन चार घंटे तक परिजनों के साथ मिलकर बच्चे की तलाश करता रहा। मामले की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। बच्चे का शव हत्यारोपी की निशानदेही पर मिला। इसके बाद पुलिस ने उसे शक के आधार पर पकड़ लिया। सख्ती से पूछताछ करने पर उसने हत्या करने की बात स्वीकार कर ली। हत्या की वजह अभी तक स्पष्ट नहीं हो सकी है। पुलिस मामले में पूछताछ कर रही है।
बच्चे का शव खून से लथपथ था, उसके सीने में गोली लगने का निशान था और पास में ही एक तमंचा पड़ा हुआ था। बच्चे के शव को देख पिता के होश उड़ गए। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। इस दौरान बबलू ने पुलिस को पूरी कहानी बताई। पुलिस ने शक के आधार पर बंटी को हिरासत में लेकर पूछताछ की, तो उसने हत्या की बात स्वीकार कर ली। बबलू ने बताया कि वह हलवाई का काम करते है और बंटी भी उसके साथ ही काम करता है। बंटी से कोई भी रंजिश नहीं है। इकलौते बेटे की हत्या उसने क्यों की यह समझ में नहीं आ रहा है।
इंस्पेक्टर एत्माद्दौला विनोद कुमार का कहना है कि शक के आधार पर युवक को पकड़ा गया है। उससे पूछताछ की जा रही है। साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…