फारुख हुसैन
लखीमपुर(खीरी): राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ, जिला जज/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देश पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, लखीमपुर खीरी में लीगल एड डिफेंस काउन्सिल सिस्टम की स्थापना के लिए चीफ लीगल एड डिफेंस काउंसिल, डिप्टी चीफ लीगल एड डिफेंर काउंसिल एवं असिस्टेंट लीगल एड डिफेंस काउंसिल के पद पर राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण के विनियमन परिकल्पित नियमों के आधार पर एवं कार्यपालक अध्यक्ष, उप्र राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ द्वारा अनुमोदन उपरान्त नियुक्ति की जानी है। उक्त आशय की जानकारी डीएलएसए के सचिव अविनाश चंद्र गौतम ने दी।
उन्होंने बताया कि काउन्सलिंग/दस्तावेज सत्यापन का कार्य सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, लखीमपुर खीरी के विश्राम कक्ष में होगा। सभी आवेदक अपने मूल दस्तावेजों तथा फोटो आईडी प्रूफ (आधार कार्ड/पेन कार्ड इत्यादि) के साथ उपस्थित होगें। साक्षात्कार हेतु समस्त आवेदक मीटिंग हाल, जनपद न्यायालय परिसर, लखीमपुर खीरी में उपस्थित होंगे। काउन्सलिंग/दस्तावेज सत्यापन तथा साक्षात्कार के लिए सभी आवेदक नियत समय से 30 मिनट पूर्व रिपोर्ट करेंगे। नियत तिथि व समय के उपरान्त काउन्सलिंग/दस्तावेज सत्यापन तथा साक्षात्कार हेतु किसी भी आवेदक के आवेदन पर किसी भी दशा में विचार नहीं किया जायेगा। आवेदकों को किसी प्रकार का यात्रा भत्ता/आवासीय सुविधा प्रदान नहीं किया जायेगा। यह आवेदक को स्वयं वहन करना होगा। काउन्सलिंग/दस्तावेज सत्यापन तथा साक्षात्कार की तिथि हेतु किसी भी प्रकार की जानकारी हेतु हेल्पलाईन नम्बर 7651866050 पर समय प्रातः 10:00 बजे से सांय 05:00 बजे के मध्य सम्पर्क किया जा सकता है। इसके अतिरिक्त आवेदक वेब साइट http://districts.ecourts.gov.in/kheri पर देखी जा सकती है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…